Homeझारखंडझारखंड : बंदूक की नोक पर अपराधियों ने हाइवा लूटा

झारखंड : बंदूक की नोक पर अपराधियों ने हाइवा लूटा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास सड़क पर हाईवा (जेएच 13 ऐपी 3709) को अज्ञात अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया।

बताया जाता है कि हाईवा चालक को हथियार से लैस चार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर रुकवाया।

बंदूक के नोक पर करीब 8 किलोमीटर जंगल में चालक को हाइवा सहित ले गये। इसके बाद हाइवा लेकर अपराधी फरार हो गए।

चालक किसी तरह जंगल से अपनी जान बचा कर कटकमदाग थाना पहुंचा। थाना प्रभारी को चालक ने घटना की जानकार दी।

वाहन मालिक उपेंद्र राणा ने बताया कि चालक द्वारा सूचना मिलने के बाद कटकमदाग थाना में आवेदन दिया गया है।

इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

चालक द्वारा कभी चाकू के बल पर तो कभी हथियार दिखाकर लूटने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...