RANCHI : SUV से मिलने पति पहुंचा पत्नी के पास, लेकिन हुआ कुछ ऐसा, पहुंच गया जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गांधीनगर सब्जी बगान में रांची से पत्नी से मिलने पहुंचा पति जेल पहुंचा गया। पति काे पता ही नहीं था कि पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शनिवार काे जब वह एसयूवी से पत्नी से मिलने पहुंचा ताे पत्नी ने इसकी धनसार पुलिस काे सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पति काे गिरफ्तार कर काेर्ट में प्रस्तुत किया।

30 मार्च 2022 को रीमा ने धनसार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी

काेर्ट ने आराेपी पति काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर सब्जी बगान की रहने वाली रीमा कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व नामकुम चायबागान रांची निवासी रूपेश कुमार पांडे के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद रीमा काे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति व ससुराल वाले मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं।

30 मार्च 2022 को रीमा ने धनसार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Share This Article