झारखंड

झारखंड : इस घटना से लीजिये सबक, आपके बच्चे को ऐसे भी चुरा ले जा सकती कोई अजनबी महिला

यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी

धनबाद : जिले के पीएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जन्मे एक नवजात की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की दोपहर की है।

बताया जा रहा है कि एक महिला बच्चे को उसकी दादी की गोद से लेकर वहां से भाग गयी। हालांकि, यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इस घटना को लेकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में शाम तक हंगामा मचा रहा।

लोगों को इस घटना के बारे में तब पता चला, जब बच्चे की दादी जोर-जोर से रोते हुए नवजात को पूरे अस्पताल में ढूंढ रही थी। मामले की सूचना पाकर सरायढेला पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भूली डी ब्लॉक निवासी सरोज यादव की पत्नी गुड़िया देवी को प्रसव के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

झारखंड : इस घटना से लीजिये सबक, आपके बच्चे को ऐसे भी चुरा ले जा सकती कोई अजनबी महिला

दोपहर 2:30 बजे गुड़िया ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। नर्स ने बच्चा सरोज की मां, यानी बच्चे की दादी राधिका देवी को सौंप दिया। राधिका देवी के मुताबिक, बच्चे को गोद में लेकर वह लेबर रूम के गेट के पास बैठी हुई थीं। उस समय बच्चे का पिता अस्पताल से बाहर गया हुआ था।

इसी बीच पीले रंग की साड़ी पहनी 30-35 साल की एक महिला राधिका देवी के पास आकर बैठ गयी। उसने बच्चे की तारीफ की। फिर उसे गोद में लेने की इच्छा जतायी।

राधिका देवी उसे बच्चा नहीं देना चाह रही थी, लेकिन वह महिला जिद करने लगी। इस पर राधिका देवी ने बच्चा उसकी गोद में दे दिया। वह महिला भी बच्चे को गोद में लेकर वहीं बैठकर उसे पुचकारने लगी।

झारखंड : इस घटना से लीजिये सबक, आपके बच्चे को ऐसे भी चुरा ले जा सकती कोई अजनबी महिला

इसी बीच बच्चे की दादी राधिका देवी अपने मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए लेबर रूम में चली गयी। जब वह वापस आयीं, तो देखा कि वह महिला उनके पोते को लेकर वहां से गायब हो चुकी है। इसके बाद राधिका देवी रोते-रोते बच्चे को खोजने लगीं।

जब बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला, तब राधिका देवी जोर-जोर से रोने लगीं और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पतालकर्मी, होमगार्ड के जवान और अस्पताल में तैनात पुलिस के जवान ने भी पूरे अस्पताल में पीले रंग की साड़ी पहनी उस महिला को ढूंढने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

झारखंड : इस घटना से लीजिये सबक, आपके बच्चे को ऐसे भी चुरा ले जा सकती कोई अजनबी महिला

हालांकि, बाद में जब अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज को खंगाला गया, तो उसमें उस बच्चा चोर महिला की पहचान हो गयी। फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट दिख रहा है और उसकी गोद में बच्चा भी दिख रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिख रहा है कि बच्चा चुरानेवाली उस महिला ने बच्चा लाल साड़ी पहनी दूसरी महिला की गोद में दे दिया।

उसके बाद वे दोनों महिलाएं अलग-अलग रास्ते चली गयीं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker