झारखंड : SM की पत्नी का पहले हुआ था दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने हाथ पैर बांध गला रेतकर की थी हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की पत्नी सुनीता की हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

बयान और मेडिकल साक्ष्य के आधार पर सुनीता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद गला रेतकर सुनीता की हत्या कर दी।

गुरुवार को ही इस मामले में बरवाअड्डा पुलिस ने दो आरोपियों राजेश नापित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दोनों के बयान से ही मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने हत्या में साथ देने की बात कबूल की।

झारखंड : SM की पत्नी का पहले हुआ था दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने हाथ पैर बांध गला रेतकर की थी हत्या

उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, और वो रस्सी जिससे सुनीता का हाथ पैर बांधा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया था। मालूम हो कि इस मामले में मां तारा होटल का संचालक आनंद महतो मुख्य आरोपी है।

सुनीता ने आनंद को धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो इसकी शिकायत पुलिस से करेगी

आनंद महतो ने नेटवर्किंग का भ्रम जाल फैला कर 12 करोड़ रुपए देने के नाम पर कालूबथान स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार ठगी की थी।

कृष्ण कुमार और उसकी पत्नी सुनीता बार-बार पैसे देने के लिए आनंद पर दबाव बना रहे थे।

झारखंड : SM की पत्नी का पहले हुआ था दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने हाथ पैर बांध गला रेतकर की थी हत्या

19 जून को सुनीता ने आनंद को धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो इसकी शिकायत पुलिस से करेगी।

भांडा फूट जाने के डर से आनंद ने पैसे देने के लिए उन्हें अपने होटल में बुलाया। जहां होटल के कर्मचारी राजेश नापित और छोटू महतो के साथ मिलकर सुनीता की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

जांच में हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद केस को नई दिशा मिल गई है।

पुलिस अब दुष्कर्म का मामला जोड़कर नए सिरे से जांच कर रही है।

झारखंड : SM की पत्नी का पहले हुआ था दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने हाथ पैर बांध गला रेतकर की थी हत्या

Share This Article