धनबाद में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद:  युवक की हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोयाबाद थाने का घेराव किया।

इस दौरान पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।  इस दौरान लोगों ने हाथों में ‘जस्टिस फ़ॉर रौशन’ लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

गौरतलबग है कि नाली विवाद में चाकूबाजी में रोहित उर्फ रोशन की हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों ने ही उसकी हत्या कर दी थी।

घटना धनबाद के लोयाबाद इलाके की है।  नाली में पानी बहाने को लेकर दो मई को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी।

इस घटना में रोहित उर्फ रोशन नामक युवक की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

इसी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव किया। इस दौरान परिजन थाने में ही धरने पर बैठ गये और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मृतक रोशन उर्फ रोहित की मां गीता देवी ने कहा कि चाकू मार कर उनके बेटे की हत्या कर दी गयी।

घटना को दो महीने बीत गये हैं लेकिन आरोपित सोनू रवानी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इस घटना में आरोपी के घर की महिला भी शामिल थीं।  लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

थाना प्रभारी चुनमुन मुर्मू ने कहा कि चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत हो गई थी।  हत्या के आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वही जिस महिला को बचाने की बात कही जा रही है उस पर नामजद मामला दर्ज नहीं करवाया गया था।

इसके बाद भी जांच की गई, लेकिन कोई तथ्य नहीं होने कारण उस महिला का नाम दर्ज नहीं किया गया।

Share This Article