दुमका जमीन विवाद में हुए हिंसक झड़प में पांच गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जमीन विवाद में हिंसक झड़प में जामा थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के फाड़ा सिमल गांव निवासी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह और तुफान सिंह है।

वहीं दूसरे पक्ष से पंचानंद दर्वे, भिनु दर्वे और गौरीशंकर दर्वे है। थाना क्षेत्र के फाड़ा सिमल में हुई 54 बीघा जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 15 लोग घायल हो गये थे।

इसका इलाज फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

वहीं गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय पत्थल दर्वे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था। उसकी इलाज के दौरान पीएमसीएच, धनबाद में मौत हो गई।

मामले में अनुसंधानकर्त्ता रविशंकर सिंह ने बताया कि वर्षो से चली आ रही 54 बीघा का जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई थी।

सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया था।

वहीं भारी मात्रा में पुलिस लाठी-डंडा, तीर-धनुष, फसड़ा आदि बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

मामले में दोनों पक्षों से 30 नामजद समेत 8-10 लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर अनुंसधान में जुट गई थी।

Share This Article