झारखंड : पुलिस लाइन के क्वार्टर में जबरन घुसकर सिपाही की साली से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गया जेल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुष्कर्म के आरोपित जवान को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

जवान पर दुमका पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

जवान धनबाद जिले में पदस्थापित था, जो तीन माह से फरार चल रहा था।

इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित जवान महेन्द्र किस्कू के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

पुलिस लाइन स्थित पुलिस घर में जबरन घुसकर एक सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी धनबाद जिला बल में पदस्थापित है। 25 वर्षीय पीड़िता ने नगर थाना में जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में नगर थाना की पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी जवान महेंद्र किस्कू के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बताया जाता है कि पीड़िता दुमका जिले के एक जवान की साली है। वह अपने जीजा के साथ रहती थी।

वह शादीशुदा है लेकिन पति उसे अपने साथ नहीं रखता है। बुधवार को जीजा-बहन क्वार्टर पर नहीं थे।

वे दोनों अपना मकान देखने गए थे। वह क्वार्टर में अकेली थी। महेंद्र बगल के क्वार्टर में रहता है।

इसी बीच अकेला पाकर आरोपी जवान महेंद्र किस्कू घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जीजा और बहन लौटे तो पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। जीजा के साथ पीड़िता थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

आरोपी जवान धनबाद जिले की पुलिस लाइन में पदस्थापित है। उसने दुमका में भी क्वार्टर ले रखा है।

पत्नी की मौत हो गई है। दो बच्चे हैं। जवान ने दूसरी शादी की है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। जानकारी धनबाद एसएसपी को भी दी गई है।

इस मामले में एसडीपीओ नूर मुस्ताफ ने बताया कि आरोपित जवान के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article