राहुल गांधी से मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, गीता कोड़ा और बंधु तिर्की भी मौजूद थे।

इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी मुलाकात के दौरान उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राजेश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

Share This Article