सिमडेगा में सांप के काटने से बच्ची की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र के बड़की बिउरा में सांप के काटने से 6 वर्षीय बच्ची प्रियंका साय की मौत हो गई।

परिजन उसे कुरडेग अस्पताल ले गए। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात को सभी खाना खाकर एक जगह पर सोए थे।

आधी रात को बच्चे उठी और मां को बोली उसे ठीक नहीं लग रहा है। फिर सुबह तीन बजे के करीब बच्ची बेसुध होने लगी।

परिवार वालों को लगा कि कोई सांप काटा होगा और गांव के लोगों को जानकारी दी।

उसके बाद सुबह चार बजे के करीब बच्ची प्रियंका साय बेहोश हो गई।

उसके पिता पुनरजय साय और मां सुमति देवी बच्ची को लेकर ऑटो में कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर दिनेश कुमार ने जांच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की और थाना प्रभारी मुन्ना रमानी पहुंचकर परिवार वालों से जानकारी ली और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया।

Share This Article