रामगढ़ में बिहार से आया युवक फांसी लगाकर की आत्महत्या,

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ शहर की गोलपार पूर्णी मंडप इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दामोदर नदी तट के किनारे जंगल में गुरुवार को युवक की लाश बरामद की गई है।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार राज्य के नालंदा जिला निवासी मनोज साव (35) के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मनोज ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन उसकी मौत के पीछे की वजह भी पुलिस तलाश रही है।

नालंदा जिले के बैगनपुर गांव निवासी मनोज साव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

जिसके इलाज के लिए वह रामगढ़ में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। उसकी मौसी गोलपार, पुरनी मंडप मुहल्ले में रहती है।

घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ किशोर कुमार रजक व रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वहां पहुंचकर आवश्यक छानबीन करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

इलाज कराने के लिए उसे नालंदा से रामगढ़ में लाया गया था। गुरुवार को दिन के 11 बजे के करीब घर से घूमने के बहाने निकला था।

इसके एक घंटे के बाद पता चला कि उसने पे़ड़ में गमछे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में रामगढ़ थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Share This Article