दुमका में हुए सड़क हादसे में सिपाही की मौत, दी गई अंतिम सलामी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सड़क दुर्घटना में जामा में पदस्थापित सहायक सिपाही की मौत हो गई। सहायक सिपाही 28 साल के परितोष सोरेन है।

जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के महारो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई।

सिपाही गादी कौरेया क्वारंटाइन सेंटर से डयूटी कर वापस स्कूटी से अपने घर मसलिया थाना क्षेत्र के जरगरी गांव लौट रहा था।

तभी जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर महारो पॉवर ग्रिड के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

गंभीर अवस्था में जख्मी सिपाही को ग्रामीणों के सहयोग से 108 नंबर पर डायल कर एम्बुलेंस से फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

लेकिन दुर्घटना में सर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून निकल जाने से इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

पुलिस शव मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस लाइन मैदान में अंतिम सलामी के बाद अंतिम संस्कार को परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article