रांची में बनेगा मॉडल कॉरिडोर, सड़क होगी जाम और अतिक्रमण से मुक्त

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची शहर को अधिक साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। कांके राम मंदिर से जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू रोड चौक, हरमू बाइपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा तक पूरे मार्ग को मॉडल शहरी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य केवल अवैध अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, ऑटो स्टैंड, वेंडिंग जोन और अन्य सार्वजनिक स्थानों का बेहतर प्रबंधन करना भी है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य चरणबद्ध और तय समय में पूरे किए जाएं। पूरे कॉरिडोर की निगरानी के लिए तीन विशेष टीमें बनाई जाएंगी। जहां फुटपाथ नहीं हैं, वहां नए फुटपाथ बनाए जाएंगे और बाधित रास्तों को खाली कराया जाएगा। सड़क किनारे भूमि का सर्वे भी होगा। इसके साथ वर्टिकल गार्डन, ग्रीन पैच, वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट के पास नगर निगम की जमीन पर स्थायी ऑटो स्टैंड भी बनाया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।