झारखंड : आदिवासी नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट

शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा, सीडब्ल्यूसी को भी बयान दिलाया जाएगा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : 14 साल की एक नाबालिक आदिवासी लड़की से दो लड़कों द्वारा शुक्रवार को गैंगरेप करने का मामला (Gangrape Case) सामने आया है।

बताया जाता है कि धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रुपन पंचायत की की लड़की ने लटानी गांव के दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

पुलिस में फॉरेन एक्शन (Foreign Action) लेते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। युवती अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ जंगल में लकड़ी चुनने जा रही थी।

इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। CWC को भी बयान दिलाया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी छोटी बहन (10) के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान लटानी गांव के संतोष कुमार (24) और बीरू कुमार (21) मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे।

दोनों ने किशोरी से संबंध बनाने की बात कही, जब किशोरी ने इससे इनकार किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान नाबालिग के पिता मजदूरी करने धनबाद गए थे। वह रात में लौटे तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट (Rape and Poxo Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article