गिरिडीह में मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में शुक्रवार को एक महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गयी। महिला मामूली रूप से घायल हुई है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

बताया गया है कि देवरी गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी 25 वर्षीय ममता देवी आज सुबह दोनों बच्चे पांच वर्षीय सुहानी कुमारी और दो वर्षीय पुत्र रिंकू कुमार के साथ कुएं में कूद गई।

जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और तीनों को कुएं बाहर निकालकर सीएससी देवरी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

ममता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article