
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी शनिवार को तमाड़ स्थित मां देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। दौरे के दौरान भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

