स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता Banna Gupta ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक निधि से 4.24 करोड़ की 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

विधायक निधि से चयनित योजनाओं में सड़क, नाली, कलवर्ट, हाई मस्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, बोरिंग एवं चापाकल आदि की योजना शामिल हैं।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के विरुद्ध लड़ाई में राज्य सरकार विकास कार्यों को भी गति देने का कार्य कर रही है। राज्य में विकास के कार्यों को गति देने में कोई भी बाधा आड़े नहीं आएगी।

मंत्री ने कहा कि जेएनएसी एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

इसके अलावा आगे चलकर जो भी विकास के कार्यों की जरूरत पड़ेगी किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article