मेयर आशा लकड़ा ने वार्डों में कई साफ सफाई का निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मानसून की बारिश शुरू होने से पूर्व शनिवार को मेयर आशा लकड़ा Asha Lakra ने वार्ड नम्बर नौ, 21, 22, 23 व 24 में नालियों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

इस क्रम में मेयर ने जोड़ा तालाब के अधूरे कार्यों का भी निरीक्षण किया। वार्ड-21 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर व आँचल शिशु आश्रम के समीप गंदगी के ढेर हैं, जिसे साफ करने का निर्देश जोनल सुपरवाइजर को दिया गया है। इसके बाद मेयर बड़ा तालाब के समीप पहुंची।

उन्होंने तालाब के आधे-अधूरे सौंदर्यीकरण कार्य पर आपत्ति जताई और कहा कि रांची नगर निगम ने अपने स्तर से तालाब में भरे पड़े जलकुंभी को निकाल दिया है, लेकिन बड़ा तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कर रही एजेंसी  ने पानी में भरे पड़े गाद की सफाई नहीं की।

उन्होंने वार्ड-23 व 24 को जोड़ने वाले जर्जर पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जुडको ने हरमू नदी को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि रांची नगर निगम में उर्जावान व पब्लिक फ्रेंडली अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

वर्तमान नगर आयुक्त के भरोसे शहर की 20 लाख आबादी की समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसके अलावा मेयर ने कई अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Share This Article