झारखंड हाई कोर्ट को मिले चार नये जज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट को चार नये न्यायाधीश मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा झारखंड हाई कोर्ट से संबंधित न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में पांच नाम प्रस्तावित किये गये थे।

इनमें से चार नामों को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। जिन चार नामों को स्वीकृति मिली है, उनमें गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की सहमति के बाद राष्ट्रपति भवन और केंद्रीय विधि एवं न्याय विभाग की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

जिन नामों को कोलेजियम की मंजूरी मिली है, वे सभी चार जज न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं।

जिन चार लोगों के नाम की मंजूरी मिली है, उनमें झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल अंबुज नाथ, रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश नवनीत कुमार, ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार चौधरी और लॉ सेक्रेटरी संजय प्रसाद शामिल हैं।

अभी तक झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस सहित 15 न्यायाधीश थे। अब इन नये जजों की नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है।

Share This Article