चाईबासा में झारखंड जगुआर के जवान की ब्रेन मलेरिया से मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में पदस्थापित एक जवान की ब्रेन मलेरिया से मंगलवार की मौत हो गई। उनका इलाज हेल्थकेयर प्वाइंट अस्पताल रांची में चल रहा था।

हवलदार गोपाल कुमार तामांग जैप वन के जवान थे और वर्तमान में झारखंड जगुआर के असाल्ट ग्रुप 21 में पदस्थापित थे।

हवलदार गोपाल सादा तिमरा पिकेट, मनोहरपुर, चाईबासा में तैनात थे। जैप वन आवासीय परिसर में इनके परिवार के सदस्य रहते हैं।

उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 1996 में हुई थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले 20 दिनों में झारखंड जगुआर के दो जवानों की मौत ब्रेन मलेरिया से हो गयी है।

बीते 16 सितंबर को झारखंड जगुआर के एक जवान उपेंद्र कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई थी। जवान चाईबासा के मलेरिया प्रभावित आरापीड़ी में तैनात था। उनकी 16 सितंबर को मौत हो गयी थी।

मौत के 10 दिन पहले ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसे अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ जवान लगातार अभियान चला रहे हैं लेकिन उन्हें नक्सलियों से ज्यादा मच्छर और सांप का डर है।

पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 13 साल के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्से में तैनात झारखंड जगुआर के 65 जवानों की जान सांप-मच्छर और जंगली जानवरों ने ले ली है।

Share This Article