झारखंड की 6 जेलों के जेलर इधर से उधर, प्रमोद बने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर

उल्लेखनीय है कि रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर नसीम खान ED के राडार पर हैं। आरोप है कि उन्होंने जेलर के पद पर रहते हुए ED के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कई तरह से मदद की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची समेत झारखंड की 6 जेलों के जेलर इधर से उधर (6 Jails Jailers Transfer) किए गए हैं। इस संबंध में विभागीय नोटिफिकेशन (Departmental Notification) जारी कर दिया गया है।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) के जेलर नसीम खान को पलामू जेल का जेलर, अजय कुमार को मंडल कारा गढ़वा, रामाशंकर प्रसाद को केंद्रीय कारा दुमका, सुबोध कुमार पांडे को केंद्रीय कारा गिरिडीह, धर्मशिला देवी को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर और प्रमोद कुमार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची के जेलर जिम्मेदारी दी गई है।

नसीम खान से ED ने की थी पूछताछ

उल्लेखनीय है कि रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर नसीम खान ED के राडार पर हैं। आरोप है कि उन्होंने जेलर के पद पर रहते हुए ED के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कई तरह से मदद की।

इस मामले में ED के द्वारा नसीम खान (Naseem Khan) को समन भेज कर पूछताछ भी की गई थी। ED के रडार पर आने के बाद ही यह तय हो गया था कि जल्द ही नसीम खान का तबादला होगा।

Share This Article