मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला को जेल

News Update
2 Min Read
2 Min Read

Human Trafficking Case :  Parsoodih  पुलिस ने शनिवार को Human trafficking में गिरफ्तार निशा तिऊ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह लोको कॉलोनी की निवासी है

क्या है मामला:-

Nisha Tiu पर आरोप है कि उसने नौवीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर रांची पहुंचाया। वह छात्रा को बेचने के लिए दिल्ली ले जाने वाली थी। हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वे किशोरी धनबाद में ही छोड़ कर भाग खड़ी हुई।

इस संबंध में परसूडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि निशा तिऊ नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर रांची पंहुचा देती थी।जहां से रांची की Anjali Kachhap बच्चियों को दिल्ली में बेचती थी।

सरस्वती पूजा के दिन से थी बच्ची गायब

Loco Colony निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा सरस्वती पूजा के दिन से गायब थी। जिसके बाद परिजनों ने पड़ोस की रहने वाली निशा पर शक जताते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। निशा से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने उसने सारा भेद खोल दिया।

जिसके बाद बच्ची को दिल्ली लेकर जा रही अंजलि उसे Dhanbad GRP को सौंप भाग खड़ी हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची का  Rescue कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article