रांची प्रेस क्लब में हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दूसरे दिन भी धरने पर पत्रकार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले के आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर रांची प्रेस क्लब में लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रहेगा।

प्रेस क्लब में अध्यक्ष के साथ अलग-अलग मीडिया हाउस के पत्रकार भी धरने पर बैठे हैं।

दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को प्रेस क्लब पहुंचकर आंदोलनरत पत्रकारों से मुलाकात की।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जितना भी हो पाएगा खुले दिल से उनका समर्थन है।

बैजनाथ महतो के बेहतर इलाज के लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो सरकार की ओर से बाहर भेजने का भी प्रबंध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से बात हुई है। डॉक्टरों ने कहा है कि पहले से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड के संगठन प्रभारी प्रवीण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो धरना स्थल पर पहुंचे और पत्रकारों का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि रांची सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में बीते शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने समाचार प्लस के वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया था।

बैजनाथ तिरिल तालाब के पास गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। देर रात तीन बजे पीसीआर टीम की नजर उन पर पड़ी तो उठाकर रिम्स में भर्ती कराया।

उनके गर्दन और सिर पर घातक हथियार से प्रहार के निशान पाए गए हैं। उन्हें रिम्स के न्यूरो वार्ड के आइसीयू में भर्ती किया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार बैजनाथ की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। बैजनाथ महतो रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Share This Article