लातेहार में नक्सलियों ने लगाया बुलबुल जंगल में बम, महिला घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार और लोहरदगा जिले के सीमावर्ती बुलबुल जंगल के निकट नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना मंगलवार की शाम की है।

घायल महिला ललिता देवी सदर थाना क्षेत्र के नरेश गढ़ गांव की रहने वाली है। वह जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बम की चपेट में वह आ गई।

घायल महिला की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है

जानकारी के अनुसार ललिता देवी अपने पति राजेश खरवार समेत अन्य ग्रामीणों के साथ बुलबुल जंगल के निकट महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान अचानक महिला का पैर नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बम पर आ गया।

इससे बम ब्लास्ट हो गया और महिला उसके चपेट में आ गई। घटना के वक्त महिला का पति थोड़ी दूर पर महुआ चुन रहा था।

घटना के बाद राजेश खरवार तथा अन्य ग्रामीण घायल महिला को लेकर गांव पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को भी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article