HomeझारखंडJMM, RJD और कांग्रेस दिवाली के दागे हुए पटाखे: राजनाथ सिंह

JMM, RJD और कांग्रेस दिवाली के दागे हुए पटाखे: राजनाथ सिंह

Published on

spot_img

Rajnath Singh In Lohardaga: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को झारखंड के लोहरदगा स्थित समाहरणाय मैदान में विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन (Hearthstone Conference) को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की Hemant Soren की सरकार अब डूबती नैया साबित हो रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हवा का रुख देखकर हेमंत के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में JMM छोड़कर लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे हैं।

राजनाथ ने कहा कि NDA नैया पार कराने वाली पार्टी है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस दिवाली के दागे हुए पटाखे हैं।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। झारखंड के अलावा तीन राज्यों का गठन उनके कार्यकाल में हुआ, जो अब विकसित राज्य की श्रेणी में आ गए हैं लेकिन झारखंड का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जान जाए पर वचन न जाए वाली पार्टी है।

हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमारा घोषणा पत्र सोच-समझकर बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए को मिला दिया जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा गठबंधन है। यदि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो झारखंड का विकास को ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि धन-दौलत के मामले में पहले देश 11 में स्थान पर था। अब पांचवें स्थान पर आ गया है। वर्ष 2027 तक इस मामले में भारत तीसरे स्थान पर आएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की हितैषी नहीं है: राजनाथ

उन्होंने कहा कि भारत का सोना 120 टन जो ब्रिटेन में था उसे भारत लाया गया है। भाजपा धर्म, पंथ की राजनीति नहीं करती, बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।

साथ ही कहा कि राज्य गठन के बाद 13 मुख्यमंत्री झारखंड में बने हैं, जिसमें तीन मुख्यमंत्री BJP के बने। इन तीनों मुख्यमंत्री में किसी तरह का दाग आज तक नहीं लगा लेकिन अन्य दलों के मुख्यमंत्री जेल की हवा खा चुके हैं।

राजनाथ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की हितैषी नहीं है। जल जंगल जमीन की रक्षा करने की बात कहने वाले Hemant Soren  इनकी रक्षा नहीं कर सके, तो आदिवासियों की सुरक्षा क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में NDA गठबंधन की सरकार आई तो बांग्लादेशियों द्वारा हड़प्पा गया जमीन वापस कराया जाएगा। हम सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं।

साथ ही कहा कि यहां के मुख्यमंत्री राज्य का विकास नहीं कर अपना विकास कर रहे हैं। हम झारखंड के विकास का सपना लेकर आए हैं। दो बार बीजेपी की सरकार बना दें तो झारखंड को देश का सबसे खुशहाल राज्य बना देंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...