झारखंड में शिमला जैसी ठंड, कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में, आज बारिश…

Ranchi Weather: राज्य में ठंड अभी और सतायेगी। कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) ने मंगलवार को कई जिलों में कोहरे और धुंध को लेकर अलर्ट (Alert) किया किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: राज्य में ठंड अभी और सतायेगी। कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) ने मंगलवार को कई जिलों में कोहरे और धुंध को लेकर अलर्ट (Alert) किया किया है। वहीं, बुधवार से कुछ जगहों पर बारिश को लेकर भी अलर्ट है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 जनवरी तक रांची समेत गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

बताते चलें कि शिमला में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। मंगलवार को शिमला जैसी ठंड झारखंड के अन्य इलाकों में भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 तक कोहरे का प्रभाव रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रहेगा।

राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Share This Article