Latest Newsझारखंडबंगाल में गिरफ्तार हुए झारखंड के विधायकों ने दलबदल से किया इनकार

बंगाल में गिरफ्तार हुए झारखंड के विधायकों ने दलबदल से किया इनकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पश्चिम बंगाल (WB) में 49 लाख नकदी (Cash) के साथ गिरफ्तार (Arrested) कांग्रेस के तीन विधायकों (Three MLAs) इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी के दलबदल मामले (Defection Case) में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में सुनवाई हुई।

तीनों विधायकों के अधिवक्ता ने दलबदल (Defection) से इनकार किया और मामले में फिजिकल सुनवाई का आग्रह किया। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अगली सुनवाई तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

तीनों विधायक (MLAs) के अधिवक्ता रवि कुमार ने न्यायाधिकरण में सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला दलबदल (Defection) का बनता ही नहीं है। किसी से मिलना दलबदल (Defection) के दायरे में नहीं आता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी

पैसा पकड़ा जाना भी दलबदल की श्रेणी में नहीं आता है। याचिकाकर्त्ता और कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party) के नेता आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने कहा कि तीनों विधायकों की ओर से जो जवाब सौंपा गया है, उसके अध्ययन के लिए दो सप्ताह का समय चाहिए।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) ने मामले की सुनवाई (Hearing) स्थगित (Adjourned ) कर दी और जल्द ही सुनवाई की अगली तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कि पिछली सुनवाई के दौरान प्रतिवादी तीनों कांग्रेस विधायकों की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोलकाता उच्च न्यायालय (Kolkata High Court) द्वारा कोलकाता से बाहर नहीं जाने के आदेश का हवाला देकर इस मामले में जवाब देने के लिए आठ सप्ताह (Eight Week) की मांग की थी।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...