झारखंड में सख्ती के बाद भी लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे लोग, 64 गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन रात जुटी हुई है।

पुलिस की ओर से सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को राज्य के 965 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में 903 लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया।
इनसे तीन लाख 66 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3675 लोगों को जांच की गयी।

बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 67 हजार 690 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना छह लाख 34 हजार 90रुपये वसूला गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 12 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उल्लंघन मामले में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही पूरे राज्य में 14 दुकानों को लॉकडाउन उल्लंघन में सील किया गया है।

Share This Article