देवघर में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में कुल आठ आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में फिर साइबर आरोपी सक्रिय हो रहे हैैंं।

सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया और मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के गांगुवाडीह गांव, करों थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ गांव एवं पत्थरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के गोबरशाला गांव में छापेमारी कर कुल 8 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न कस्टमरों को फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने एवं चालू करने के लिए उसे अपने जाल में फंसा लेते हैं और उसके मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उससे हासिल कर उसके खातों को मिनटों में खाली कर देते हैं।

गिरफ्तार साइबर आरोपी केवाईसी के नाम पर भी ये लोग लोगों के आधार कार्ड, एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, आदि ले लेते हैं और उसे बड़ी आसानी से चूना लगा देते हैं।

इतना ही नहीं, बताया गया है कि ये लोग इतना शातिर है कि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप के पर भी मनी रिक्वेस्ट भेज कर उसे ओटीपी ले लेते हैं और उसके खातों को पलक झपकते ही साफ कर देते हैं और एप्प के साइट पर जाकर उससे छेड़छाड़ करते हैं और ग्राहक सेवा अधिकारी के नंबर पर अपना नंबर एडिट कर ग्राहकों को बड़ी आसानी से फंसा लेते हैं।

इन लोगों के पास से 19 मोबाइल, 32 सिम, 3 पासबुक, 7 एटीएम, 2 मोटरसाइकिल, 2 डोंगल, सहित सहित 7500 रुपये बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में से मनोज महरा, गुड्डू महरा तथा अजय कुमार दास का साइबर अपराध सहित अन्य अपराध में सलिप्त होने का लंबा आपराधिक इतिहास हैं।

मनोज दास के खिलाफ सारठ थाना में दो आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।

साथ ही अन्य में सलिप्त हैं। वहींं, गुड्डू महरा के खिलाफ भी सारठ थाना में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।इसके साथ अजय कुमार दास के विरुद्ध भी सारठ में एक आपराधिक मामला दर्ज हैं।

गिरफ्तार साइबर आरोपियों में नसीम अंसारी, अल्लाऊद्दीन अंसारी, अजीम अंसारी, मनोज महरा, अनूप कुमार दास, अजय कुमार दास, गुड्डू कुमार दास सहित अमित दास शामिल हैं।

Share This Article