हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, राजस्व कर्मचारी 3000 की घूस लेते धराया

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anti-Corruption Bureau: सोमवार को Anti-Corruption Bureau (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। झारखंड के हजारीबाग में राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को ACB की टीम ने 3000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बड़कागांव के इस कर्मचारी ने जमीन से जुड़े काम के बदले रिश्वत की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने तुरंत कार्रवाई की और उसे धर दबोचा।

पीड़ित की शिकायत पर ACB ने बिछाया जाल

हजारीबाग के महुदा निवासी बकाउल्लाह खान ने ACB को शिकायत दी थी कि वह 10 दिन पहले बड़कागांव अंचल कार्यालय गए थे। वहां जमीन के मामले में LPC के लिए फॉर्म जमा किया।

राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी ने काम करने के लिए 5000 रुपये की घूस मांगी। बकाउल्लाह ने रिश्वत देने से इनकार किया और ACB से मदद मांगी। ACB ने जांच की, जिसमें घूस की मांग सही पाई गई। इसके बाद स्पेशल टीम बनाकर प्रह्लाद को 3000 रुपये लेते पकड़ा गया।

Share This Article