Homeझारखंडझारखंड में महिला मुंशी पद के लिए आवेदन पत्र जारी, अनुराग गुप्ता...

झारखंड में महिला मुंशी पद के लिए आवेदन पत्र जारी, अनुराग गुप्ता ने…

Published on

spot_img

Anurag Gupta Said: झारखंड के हर थानों में महिला मुंशी के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह आवेदन जारी किया गया है। आवेदन पत्र में महिला मुंशी बनने के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। उन शर्तों को पूरा करने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी थानों में मुंशी का काम कर पाएंगी।

DGP अनुराग गुप्ता (Anurag Gupta) ने बुधवार को बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तय किया गया था कि कम से कम शहर के हर थाने में महिला मुंशी की तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी इस मामले को लेकर कई बार डीजीपी अनुराग गुप्ता से बात भी की थी। DGP ने कहा कि थाने में जो भी महिला पुलिसकर्मी मुंशी बनकर जाए वह किसी दबाव में नहीं जाए, बल्कि खुद से तय करें कि उन्हें महिला मुंशी बनना है या नहीं।

प्रभारी के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य मुंशी का ही होता है। मुंशी को थाने में समय भी ज्यादा देना होता है। ऐसे में जो महिला पुलिसकर्मी 12 से 14 घंटे तक काम करने में सक्षम हैं वही महिला मुंशी के लिए आवेदन करें।

आवेदन पत्र के ऊपर में यह लिखा गया है कि Form को वही महिला पुलिसकर्मी भरें जो थाना में आवश्यकता अनुसार लंबी अवधि यानी 12 से 14 घंटा कार्य करने के लिए तैयार हो। इसके लिए उन्हें अपने गृह जिला, वर्तमान पदस्थापना और इकाई का नाम लिखना है। Form भरते समय यह भी लिखना है कि आपको झारखंड के कौन से स्थानीय भाषा की जानकारी है।

यदि आवेदन करने वाली महिला आरक्षी को झारखंड के किसी स्थानीय भाषा की जानकारी होगी तो उनकी वैसे ही थाने में पदस्थापना होगी, जहां जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं।

यदि महिला आरक्षी को बेहतरीन English आती है तो उन्हें शहर के थानों में महिला मुंशी का काम दिया जाएगा। महिला मुंशी के पद पर आवेदन करने वाली महिला कांस्टेबल को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग भी आनी चाहिए।

spot_img

Latest articles

गुप्त सूचना पर टॉयोटा शोरूम के सामने पुलिस की रेड, 4 तस्कर धराए

Hazaribagh News: हजारीबाग मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया...

नशे के सौदागरों को झटका!, 52 साल का दिपेन्दर सोमानी गिरफ्तार

East Singhbhum News: नशे के सौदागरों को झटका! बहारागोड़ा पुलिस ने सूचना के आधार...

10 साल की मासूम ऋतु का कुएं से मिला शव

Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसियारा गांव में रविवार को 10 वर्षीय ऋतु...

रेल यात्रियों अलर्ट!, 10-16 नवंबर तक टाटानगर समेत कई रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट!

Railway Alert!: रेलवे का बड़ा ऐलान! कोचिंग ट्रेनों की आवाजाही के चलते 10 से...

खबरें और भी हैं...

गुप्त सूचना पर टॉयोटा शोरूम के सामने पुलिस की रेड, 4 तस्कर धराए

Hazaribagh News: हजारीबाग मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया...

नशे के सौदागरों को झटका!, 52 साल का दिपेन्दर सोमानी गिरफ्तार

East Singhbhum News: नशे के सौदागरों को झटका! बहारागोड़ा पुलिस ने सूचना के आधार...

10 साल की मासूम ऋतु का कुएं से मिला शव

Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसियारा गांव में रविवार को 10 वर्षीय ऋतु...