बन्ना गुप्ता पहुंचे ओल्ड एज होम, उपहार में दिया टीवी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पूरे देश में सेवा कार्य कर रही है।

गरीबों, वंचितों और असहाय वर्ग के बीच जाकर परोपकार का कार्य कर रही हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बूटी रोड स्थित ओल्ड एज होम, डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल पहुंचे और खुशियां बांटी।

इस अवसर पर उन्होंने उन लोगों को न्यूज देखने और अन्य मनोरंजन के कार्यक्रम को देखने के लिए टीवी उपहार स्वरूप दिया।

साथ ही दैनिक जीवन में उपयोग करने वाले समान भी भेंट किये।

मौके पर बुजुर्गों ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि उनके बीमार होने या किसी तरह के दुर्घटना होने से इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मौके पर लोग भावुक हो गए।

उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता के संग लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की और बन्ना गुप्ता को आशीर्वाद भी दिया।

Share This Article