किसानों को इस समय खेतों में होना चाहिए, लेकिन अपने हक और अधिकार के लिए उन्हें देना पड़ रहा धरना: दीपक प्रकाश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: किसानों के साथ हो रहे अन्याय, धान के बकाये के भुगतान को लेकर प्रदेश भाजपा ने राज्यभर में खेतों में धरना दिया। कार्यक्रम प्रदेश के सभी मंडलों के 1163 स्थानों पर सम्पन्न हुआ।

इसमें हजारों की संख्या में किसान और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने धरना के माध्यम से सरकार से किसानों के बकाये के भुगतान की मांग की।

रांची जिलान्तर्गत कांके प्रखंड के सुकुरहुटू में खेत पर धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार गरीब गुरबा और किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

कोरोना महामारी से परेशान किसानों को उनके हक के भी पैसे सरकार रोक रखी है। पिछले वर्ष अन्नदाताओं ने रिकॉर्ड उत्पादन किया।

किसानों के चेहरे पर खुशी थी लेकिन हेमंत सरकार की लापरवाही और उदासीनता के कारण आज किसान हताश बैठे हैं।

उन्होंने कहा जिन किसानों को इस समय खेतों में होना था वे अपने हक और अधिकार के लिए खेतों में धरना दे रहे हैं।

हेमन्त सरकार ने किसानों से क्रय धान की पूर्ण कीमत यथाशीघ्र देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह सरकार बिचौलियों की सरकार है। बिचौलियों के हित में फैसले ले रही है।

रिकॉर्ड अन्न उत्पादन के बाद हेमन्त सोरेन ने एमएसपी के तहत धान खरीदने का वादा किया था।

लेकिन बिचौलियों के हित में वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार कर धान भीगा कहते हुए धान खरीदने से इंकार कर दिया।

ने आज खेतों में हल चलाकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हल और बैल हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हैं। भारत की पहचान है।

Share This Article