बोकारो उपायुक्त ने किया पौधरोपण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को गैर सरकारी संस्था संकल्प सृजन के सौजन्य से उपायुक्त राजेश सिंह ने अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आम और बरगद का पौधा लगाया।

उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है।

पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे – बड़े सभी अवसरों पर पौधरोपण करने पर बल देने की बात कहीं।

उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता ही एक मात्र माध्यम है।

लोग जब पर्यावरण की महत्ता को समझ जाएंगे पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ जाएगी।

उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पर्यावरण के संबंध में बताने, जीवन में पर्यावरण के महत्व से अवगत कराने पर बल दिया।

इस मौके पर संस्था की समन्वय साध्वी झा, गोपनीय कार्यालय के त्रिभुवन सिंह, प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article