Homeझारखंडजमशेदपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की लागत से बना...

जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की लागत से बना अपार्टमेंट हुआ ध्वस्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bulldozer Action in Jamshedpur : झारखंड (Jharkhand) में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए Jamshedpur के मरीन ड्राइव (Marine Drive) के पास स्थित निर्माणाधीन प्रिया बाला हैरिटेज अपार्टमेंट (Priya Bala Heritage Apartment) को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।

करोड़ों रुपए की लागत से बने इस अपार्टमेंट को गिराने के लिए चार JCB मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

पहले दिन अपार्टमेंट के सामने के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार तक पूरे अपार्टमेंट को गिरा दिया जाएगा।

सरकारी जमीन पर हो रहा था निर्माण

बताते चलें प्रशासन की जांच में पाया गया कि यह अपार्टमेंट जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र के उलियान इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया जा रहा था।

अपार्टमेंट का निर्माण खाता नंबर 1217, प्लॉट नंबर 55/2797, रकवा 25 डिसमिल की भूमि पर किया गया था। इसकी शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी।

बिल्डर पर हुई कानूनी कार्रवाई

इस अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया था।

इसके साथ ही बिल्डर कुणाल सिंह के खिलाफ जेपीएलई केस संख्या 06-24/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...