ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने बाइक को ठोका, बाइक पर सवार तीन घायल

राजधानी रांची के मांडर-टांगरबसली मुख्य (Mandar-Tangarbasli main road) पथ पर नारो पतरा के समीप रविवार की शाम एक कार और Bike के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mandar-Tangarbasli main road Accident : राजधानी रांची के मांडर-टांगरबसली मुख्य (Mandar-Tangarbasli main road) पथ पर नारो पतरा के समीप रविवार की शाम एक कार और Bike के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

घटना में बेड़ो के चनगनी गांव निवासी रिजवान अंसारी, अनवरी खातून और सुल्ताना परवीन घायल हो गए हैं। इनमें रिजवान अंसारी को गंभीर चोटें आयी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी चामा से एक ही Bike से अपने घर लौट रहे थे। तभी नारो पतरा के पास एक कार ने Overtake करने के दौरान बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

Share This Article