झारखंड में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में तीन CRF जवान घायल

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IED Blast: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED विस्फोट किया।

यह घटना बुधवार को जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा गांव में हुई, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए।

घायल जवानों में दो को मामूली चोटें आईं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

तीन जवान घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, CRPF की 197 बटालियन नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च अभियान चला रही थी।

इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED में विस्फोट हो गया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान धमाका

सूत्रों के मुताबिक, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट साईं भी इस हमले में घायल हुए हैं।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुष्टि की है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह धमाका हुआ।

विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखा

गौरतलब है कि चाईबासा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था।

SP आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त किया था।

यह कार्रवाई जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में हुई थी।

जहां नक्सल डंप से एक देसी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का IED , 58 डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे।

सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने पूर्व में यह विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखा था।

Share This Article