मंईयां योजना के बैनर चंपाई सोरेन का नाम नहीं: अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने मुख्यमंत्री के स्तर से रविवार को शुरू की गई मंईयां योजना पर सवाल किया है। X पर सवाल करते कहा कि मुख्यमंत्री पाकुड़ के गायबथान में मुख्यमंत्री मंईयां योजना (Chief Minister Mainiya Yojana) की शुरुआत करने गए थे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amar Bauri Said: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने मुख्यमंत्री के स्तर से रविवार को शुरू की गई मंईयां योजना पर सवाल किया है। X पर सवाल करते कहा कि मुख्यमंत्री पाकुड़ के गायबथान में मुख्यमंत्री मंईयां योजना (Chief Minister Mainiya Yojana) की शुरुआत करने गए थे।

पर विडंबना देखिए कि वहीं के जिस “होपनी मरांडी, दांदु हेंबरम,रानी मुर्मू” की जमीन बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा लूट ली गई थी, उसे नहीं लौटाया।

झामुमो-कांग्रेस ने गरीबों को 72,000 सालाना देने का वादा किया था। Hemant Soren के झूठे वादे की थोड़ी भरपाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री बहन-बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना” पर अपनी मुहर लगाई थी।

अमर के अनुसार हेमंत सरकार के बैनरों व योजनाओं से चंपाई सोरेन का नाम व निशान गायब है। फिर जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन ने सत्ता हथियाने का खेल शुरू किया। खैर, दूसरों के किए गए कार्यों पर Credit लेना और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दिए गए नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने में मुख्यमंत्री हेमंत पारंगत प्राप्त हैं।

Share This Article