CM हेमंत ने ईको टूरिज्म के विकास के लिए स्कीम बनाने का दिया निर्देश, कहा…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Eco Tourism Development in Jharkhand : सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड (Jharkhand) में ईको टूरिज्म (Eco Tourism) के विकास के लिए एक बेहतर स्कीम स्कीम तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

वह झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव Alka Tiwari, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव Manoj Kumar के साथ मीटिंग कर रहे थे।

स्थानीय लोगों को रोजगार की संभावना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में ईको टूरिज्म (Eco Tourism) की अपार संभावनाएं हैं।

राज्य में ईको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके।

वन पर्यावरण विभाग एवं पर्यटन विभाग एक बेहतर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए झारखंड के उन स्थानों को चिन्हित करने का कार्य करें।

ईको टूरिज्म मॉडल की करें स्टडी 

CM ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के अन्य राज्यों या दूसरे देशों में जहां इको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं, वहां के ईको टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको टूरिज्म विकसित हो, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Share This Article