CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग फोटो शेयर कर दी हरतालिका तीज की बधाई

आज हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का निर्जला व्रत रखती है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren with wife Kalpana Soren congratulated Hartalika Teej : आज हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का निर्जला व्रत रखती है।

आज इस खास अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ फोटो शेयर कर सभी बहनों/माताओं को हरतालिका तीज की बधाई दी।

हेमंत ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पत्नी को हरतालिका तीज की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों/माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है।

यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपके जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण (Sacrifice and Dedication) एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा।

मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

Share This Article