थोड़ा और इंतजार! मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए इस दिन जारी करेंगे CM हेमंत सोरेन, जानिए….

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman yojna : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Maiyan Samman Yojna की पांचवी किस्त के रूप में इस माह लाभुक महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की राशि आने वाले हैं। लेकिन पांचवी किस्त के लिए महिलाओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

दरअसल कल यानी 11 दिसंबर को राशि लाभुक महिलाओं के खाते में हस्तांतरित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग को सही समय पर आवंटन प्राप्त नहीं हुआ जिसके कारण राशि नहीं भेजी जा सकी।

इन दिन हेमंत सोरेन जारी करेंगे पांचवी किस्त 

अब महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक योजना की पांचवी किस्त उनके खाते में आएगी। तो आपको बता दें मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की राशि लाभुकों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री Hemant Soren पहली बार 14 दिसंबर को अपनी सीट बरहेट के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महिला लाभुकों के खाते में 2500 रुपए का हस्तांतरण कर सकते हैं।

इससे पहले बुधवार को हेमंत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इस बजट में सबसे अधिक राशि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा को दी गई है।

मंईयां सम्मान योजना इसी विभाग (नोडल विभाग) द्वारा संचालित हो रही है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुपूरक बजट पर गुरुवार को सदन में चर्चा होगी।

उसके बाद वित्त विभाग द्वारा बजट का झारखंड सरकार में बजट प्रकाशन होगा। फिर वित्त विभाग लाभुकों को भेजे जाने वाली राशि का हिस्सा नोडल विभाग को हस्तांतरित करेगा। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Share This Article