राजेंद्र सिंह को पहली पुण्यतिथि पर बोकारो में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को दुगदा स्थित इंटक कार्यालय में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि कोविड-19 का पालन करते हुए मनाई गई।

यहां उपस्थित प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री सिंह कोयला मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे। वे कोयला मजदूरों के हक अधिकार दिलाने के प्रति सदैव तत्पर रहा करते थे।

साथ ही कोयला मजदूरों के साथ साथ बेरमो विधानसभा जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहते थे।

इन्होंने अपने विधायकी काल में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जनहित में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किए।

पूर्व मुखिया सुदर्शन दास ने कहा कि राजेन्द्र सिंह एक कुशल जनप्रतिनिधि के साथ-साथ मजदूर नेता थे। वे अपने जीवन पर्यंत मजदूरों की समस्याओं के प्रति संघर्षरत थे।

इनके निधन से कोयला मजदूरों को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर बेरमो विधायक जय मंगल सिंह के सहयोग से प्रखंड के सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा अनाज एवं मास्क का वितरण किया गया।

Share This Article