6 मार्च को झारखंड आएंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

K. Raju in the second phase of Jharkhand tour: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी K. राजू झारखंड दौरे के दूसरे चरण में छह मार्च को पांच दिवसीय प्रवास पर सुबह नौ बजे रांची पहुंचेंगे।

इस संबंध में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद प्रभारी सड़क मार्ग से पलामू के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां एक बजे बजे से वे पलामू,लातेहार,गढ़वा जिला के अध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद प्रभारी शाम पांच बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे।

वहीं सात मार्च को वे लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे सुबह 11 बजे बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद के राजू रांची के लिए रवाना होंगे।

महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत

राकेश सिन्हा ने बताया कि आठ मार्च को प्रभारी रांची के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम के बाद बोकारो के लिए रवाना होंगे।

वहीं वे नौ मार्च को गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे गोड्डा,पाकुड़,साहिबगंज के जिला प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के बाद वे देवघर के लिए रवाना होंगे तथा 10 मार्च को देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालयों में देवघर, जामताड़ा और दुमका के जिला प्रखंड, मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share This Article