Homeझारखंडहेमंत सोरेन सरकार में दीपिका, इरफान, बैघनाथ हुए शामिल, चंपाई सोरेन ने...

हेमंत सोरेन सरकार में दीपिका, इरफान, बैघनाथ हुए शामिल, चंपाई सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren Takes Oath as Minister : झारखंड की सियासी गतिविधियों के बीच साेमवार काे फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ।

राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में इस बार तीन नए चेहरों को मौका मिला है। कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और JMM के बैघनाथ राम को कैबिनेट में जगह दी गयी है।

पिछली बार चंपाई सोरेन (Champai Soren) की कैबिनेट से बैघनाथ राम को किनारा कर दिया गया था। लेकिन हेमंत कैबिनेट में उनको जगह मिल गयी। वहीं चंपाई कैबिनेट में शामिल रहे बादल पत्रलेख और बसंत सोरेन को साइड लाइन कर दिया गया।

इरफान अंसारी को आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की जगह मिली है। वहीं दीपिका पांडेय सिंह को बादल पत्रलेख के जगह मिली है। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल CP राधाकृष्णन सभी मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ ली।

चंपाई साेरेन के बाद रामेश्वर उरांव, राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता, बैघनाथ राम, दीपक बिरूआ, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, मिथलेश ठाकुर, बेबी देवी और दीपिका पांडे सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

किस पार्टी से कौन मंत्री

JMM– चंपाई सोरेन, बैघनाथ राम, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, दीपक बिरूआ
कांग्रेस – बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह

RJD- सत्यानंद भोक्ता

पांच माह बाद जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडी गठबंधन दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद चार जुलाई को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं आठ जुलाई को हेमंत ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसमें हेमंत सोरेन ने विश्वास मत हासिल कर लिया।

इस दौरान 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 और विपक्ष में शून्य मत पड़े। प्रस्ताव के पक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 27, कांग्रेस के 17, राष्ट्रीय जनता दल के एक और CPI विधायक के एक वोट पड़े।

JMMसे निष्कासित नेता चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने भी सरकार को समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव कांग्रेस का दामन थाम चुके भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल सदन से अनुपस्थित रहे। सरयू राय तटस्थ रहे। उन्होंने किसी के पक्ष में वोट नहीं दिया। वहीं मनोनीत विधायक JP Goulstein ने भी सरकार का समर्थन किया।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...