झारखंड के एयर ट्रैवलर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, न्यू ईयर में एक और फ्लाइट…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Flight Service in Jharkhand : झारखंड खासकर देवघर (Deoghar) से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। नए साल में Delhi के लिए एक और फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है।

देवघर से दिल्ली के लिए जनवरी से Indigo की दूसरी फ्लाइट (180 सीटर) शुरू हो सकती है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने की है पहल

मिल रही जानकारी के अनुसार, गोड्डा सांसद Nishikant Dubey की मांग पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम नायडू ने इसके लिए पहल की है।

मंत्री के निर्देश पर DGCA ने इंडिगो की देवघर-दिल्ली दूसरी फ्लाइट का स्लॉट देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा है।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट प्रतिदिन शाम में दिल्ली से देवघर पहुंचेगी और रात में वापस दिल्ली लौट जाएगी।

Share This Article