Latest Newsझारखंडपिकनिक मना कर लौट रहा था परिवार, दर्दनाक सड़क हादसे में 4...

पिकनिक मना कर लौट रहा था परिवार, दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत, चार की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Accident on Dumka Rampur Road : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर दासोरायडीह के पास कल शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों में कड़हलबिल निवासी संजय साह (55), उनकी पत्नी पूनम देवी (45), बेटी मुस्कान (22) और ऑटो चालक बिट्टू शामिल हैं।

वहीं, हादसे में संजय साह के बेटे रौशन कुमार, साली सरिता देवी और सरिता की दो बेटियां नैन्सी और लवली घायल हो गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पिकनिक मना कर लौट रहा था परिवार 

मिली जानकारी के अनुसार संजय साह एक सीमेंट कारोबारी के यहां मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह अपने परिवार और साली के साथ मसानजोर पिकनिक (Picnic) मानाने गए थे।

लौटते समय उनकी ऑटो की टक्कर एक तेज रफ्तार धान लदे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने संजय साह, उनकी पत्नी, बेटी और ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में...

झारखंड हाईकोर्ट ने मधुकम में दखल-दिहानी की कार्रवाई पर लगायी रोक

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित मधुकम...

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

रांची : भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जायेगा।...

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19 से, बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तृति

चतरा: जिले में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 19,...

खबरें और भी हैं...