Homeझारखंडचुनाव आयोग की टीम झारखंड में, राज्य में अक्टूबर में विस चुनाव...

चुनाव आयोग की टीम झारखंड में, राज्य में अक्टूबर में विस चुनाव के संकेत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Election Commission team in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग की छह सदस्यीय टीम बुधवार को झारखंड पहुंची है।

यह टीम पतरातु के Lake Resort में समीक्षा बैठक कर रही है। गुरुवार को इस बैठक का दूसरा दिन था। पहले सत्र की बैठक बुधवार को ही हो चुकी है, जो देर रात तक चली थी। बुधवार को हुई बैठक में संकेत मिले हैं कि चुनाव आयोग चार राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करा सकता है।

अगर ऐसा होता है, तो राज्य में समय से पहले ही चुनाव हो जायेगा। यानी झारखंड में अक्टूबर में ही विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने के संकेत हैं। हालांकि, अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के अलावा झारखंड निर्वाचन आयोग के अधिकारी शामिल हुए।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा

इधर, गुरुवार को दूसरे सत्र की बैठक सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। शाम छह बजे तक चली इस समीक्षा बैठक में झारखंड के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने शिरकत की। इस समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, प्रकाशन समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप-निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नीतेश व्यास, प्रधान सचिव अरविंद आनंद, झारखंड निर्वाचन आयोग के CEO के रवि कुमार मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की टीम ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से उनके जिलों में चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

जनवरी में खत्म हो रहा झारखंड सरकार का कार्यकाल

बता दें कि झारखंड सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त होनेवाला है। इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर सरकार का गठन हो जाना है। इस साल तीन अन्य राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव होनेवाले हैं। ऐसे में इन चारों राज्यों में चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग झारखंड में दो से तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...