झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एरिया कमांडर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Encounter Between Police and Naxalites: खूंटी के अड़की और चाईबासा (Chaibasa) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर बुधराम मुंडा (Area Commander Budhram Munda) के रूप में की गई है। मुठभेड़ स्थल पश्चिमी सिंहभूम के बलियाडीह गांव का जंगल है, जो चाईबासा क्षेत्र में पड़ता है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों के टॉप नक्सली जुटने वाले हैं। सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए सीआरपीएफ की 209 कोबरा, CRPF 60 बटालियन के जवान और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

इसी दौरान खूंटी जिले के अड़की और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार की दोपहर मुठभेड़ शुरू हो गयी। दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच एक नक्सली मारा गया, जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है।

घटना की पुष्टि करते हुए DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और सर्च अभियान जारी है।

इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के SP आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी थमने के बाद ही बताया जा सकेगा कि पुलिस को कितनी सफलता मिली है। पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रही है।

चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही विशेष चौकसी

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होना है। इनमें रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर की सीटें शामिल हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र का इलाका खूंटी (Khunti) से सटा हुआ है।

इस लोकसभा क्षेत्र में ही सरायकेला जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। इसको लेकर रांची से सटे नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

पुलिस को अंदेशा है कि नक्सली चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जगह-जगह Combing Operation चलाया जा रहा है।

Share This Article