Latest Newsझारखंडऑनलाइन ऑर्डर में बड़ा फ्रॉड! टॉफी बॉक्स की जगह निकला पत्थर, डिलीवरी...

ऑनलाइन ऑर्डर में बड़ा फ्रॉड! टॉफी बॉक्स की जगह निकला पत्थर, डिलीवरी बॉय ने दुकानदार से की हाथापाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Fraud News: गिरीडीह के बरमसिया रोड स्थित साईं मंदिर कैंपस में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

साईं दीप स्टोर एवं गिफ्ट कॉर्नर के संचालक संदीप कुमार ने जिओमार्ट से 470 रुपए का टॉफी बॉक्स ऑर्डर किया था, लेकिन पैकेज खोलने पर अंदर से टॉफी की जगह पत्थर निकला।

पैसे लौटाने से किया इनकार, हुई हाथापाई

शुक्रवार शाम 5 बजे डिलीवरी के बाद जब संदीप कुमार ने बॉक्स खोला तो सामान देखकर हैरान रह गए।

इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बॉय को बुलाकर शिकायत की और पैसे वापस करने की मांग की।

डिलीवरी बॉय ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और बहस के दौरान दुकानदार से हाथापाई भी कर दी।

कंपनी पर लगाया बड़ा आरोप

संदीप कुमार ने कहा कि कंपनियों की लापरवाही और डिलीवरी बॉय की मिलीभगत से ग्राहकों को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि ऑनलाइन सामान मंगाने वाले कई ग्राहक इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं।

ग्राहकों से की सतर्कता की अपील

दुकानदार ने ऑनलाइन सामान खरीदते समय सतर्कता बरतने और पैकेज खोलकर चेक करने के बाद ही पेमेंट करने की अपील की है।

उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...