प्रेमी से मिलने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पहले प्रेमी को पिटकर भगाया और फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape with Minor : गोड्डा (Godda) जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड में एक प्रेमी जोड़े (Lovers) के साथ कुछ लोगों ने बर्बरता की है।

दरअसल अपने प्रेमी से मिलने गई किशोरी प्रेमिका के साथ कुछ युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया।

वहीं घटना से पहले आरोपियों ने प्रेमी के साथ भी मारपीट की। घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रेमी से मिलने गोड्डा आई थी किशोरी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता साहिबगंज (Sahibganj) जिले की रहने वाली है। वहीं, उसका प्रेमी गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड का है।

रविवार को वह अपने प्रेमी से मिलने गोड्डा गई थी। जहां फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रेमी ने लड़की को गोड्डा बस स्टैंड बुलाया।

वहां से वह लड़की को लेकर अपने गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में करीब 10-12 की संख्या में लड़कों ने दोनों को घेर लिया।

इसके बाद बदमाशों ने प्रेमी के साथ मारपीट की और लड़की को झाड़ी में ले गये। वहां ले जाकर उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Share This Article