झारखंड में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, 6 शहरों में हॉस्टल के लिए…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women’s Hostel in Jharkhand : झारखंड में कामकाजी महिलाओं (Working Women’s) के लिए बड़ी खुशखबरी उनकी सुविधा के लिए हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

यह तय किया गया है कि Ranchi, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में उनके लिए पाठ 500 बेड का हॉस्टल (Hostel) झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (JIADA) बनाएगा।

यह बताया गया है कि छह छात्रावास के निर्माण में 141 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक छात्रावास निर्माण में 23.50 करोड़ खर्च होंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की विशेष सहायता योजना

इन छात्रावास का निर्माण केंद्रीय वित्त मंत्रालय की विशेष सहायता योजना के तहत पूंजी निवेश (SASCI) के तहत किया जाना है।

SASCI योजना के तहत केंद्र सरकार 50 सालों के ब्याज मुक्त ऋण पर राज्यों को वित्तीय सहायता देती है।

JIADA ने बोकारो जिले के बालिडीह औद्योगिक क्षेत्र में एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) निर्माण करने का भी प्रस्ताव तैयार किया है।

कुल चार एकड़ जमीन पर बनने वाले इस CFC की परियोजना लागत 9.98 करोड़ होगी। इसमें केंद्र का 7.99 करोड़ और राज्य का 1.5 करोड़ होगा।

वहीं, विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) का हिस्सा 0.53 करोड़ रखा गया है।

तीन औद्योगिक क्षेत्र पर फोकस

जियाडा वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए तीन औद्योगिक क्षेत्र रांची, आदित्यपुर और बोकारो में अवसंरचनात्मक विकास पर कर रहा है। इसके लिए जियाडा ने 593.19 करोड़ रुपए बजट की मांग की है।

53.65 करोड़ से रांची, 316.85 करोड़ से आदित्यपुर और 222.69 बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में विकास काम होंगे।

Share This Article